मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि 2014
के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में भारम
में एक बार फिर से स्वर्णयुग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा मोदी जी के
नेतृत्व में विश्व की तीन प्रगतिशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत का
नाम शामिल होना गौरव की बात है। योगी ने कहा आज कुछ लोग भ्रम का वातावरण
बनाकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है। कोई भी
व्यक्ति या जाति तभी मजबूत होगी जब देश मजबूत होगा, अगर देश कमजोर होगा तो
जाति और व्यक्ति भी कमजोर होंगे। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा-बसपा और
कांग्रेस के सरकारों में गरीबी राजनीतिक मुद्दा तो थी लेकिन गरीबी को हटाने
के लिए इन सरकारों के पास कोई ऐजेण्डा नहीं था। मुख्यमंत्री आज पार्टी के
पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा लगातार स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित
की जा रही सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के
प्रतिनिधियों की बैठक में समापन के अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों को
संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक
प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के
प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप महान सम्राट अशोक की उस महान
पंरपरा के अनुयायी है जिनके कालखण्ड में भारत स्वर्णयुग की शुरूआत हुई थी।
2014 में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र
मोदी जी के पुरूषार्थ पूर्ण नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में गौरव व
सम्मान बढ़ा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेन्द्र मोदी जी
विश्व के किसी भी देश में गये हो उनका अभूतपूर्व ढंग से स्वागत और सम्मान
हुआ, जिसमें भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर का सामने आया। वास्तव
मंे विदेश की धरती पर न सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेन्द्र
मोदी जी का सम्मान हुआ बल्कि 125 करोड़ भारतवासियों का सम्मान हुआ।
मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार डोकलाम के
मुद्दे पर चीन को करारा जबाव दिया गया। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई,
नक्सलवाद, माओवाद, और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्यवाई हुई। लोककल्याण की
दिशा में मोदी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये। आज गरीबों के लिए
प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना व
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी कई अन्य योजनाओं को लागू कर गरीब कल्याण के लिए
सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार भी किसानांे, नौजवानों और समाज के हर
तबके के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। प्रदेश में बिजली आपूर्ति की
बेहतर व्यवस्था ने देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने भारत को एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के
रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त
करते हुए आहवाहन किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में समाज का हर तबका एक
जुट होकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर
कार्य करे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा
कि मायावती और अखिलेश यादव को देश में मजबूत नहीं मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए
इसीलिए सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के साथ गलबहियां कर नरेन्द्र
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कुचक्र रच रहे है।
उन्होंने कहा आज कांग्रेस सिमट गई है, सपा-बसपा का अता-पता नहीं है। वोट
बेचकर नोट इक्ठ्ठा करने वाली मायावती दलितों का भला नहीं कर सकती और न ही
जाति धर्म के आधार पर सत्ता का राजनीतिक करण करने वाली समाजवादी पार्टी
गरीबों का कल्याण कर सकती है। लगभग डेढ़ दशक के सपा-बसपा के कार्यकाल में
पूरे प्रदेश के प्रशासनिक सिस्टम की हालत खराब हो गई। सपा-बसपा के राज्य
में भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और गुण्डों का राज चल रहा था।
उन्होंने
कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में केवल 5 जिलों में विकास होता
था लेकिन प्रदेश में योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार सभी 75
जिलों में विकास कार्य करा रही है। आज पूरे प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क,
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहत हुई है। प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36
हजार करोड़ रूपये की कर्जमाफी का काम प्रदेश सरकार ने किया है। श्री मौर्य
ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले पस्त है, पुलिस पर गोली चलाने
वाले अपराधियों के खिलाफ जब कार्यवाई की जा रही है तो सपा-बसपा को तक्लीफ
हो रही है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में रामराज की स्थापना हो रही है।
देश की सीमाएं सुरक्षित है, केन्द्र सरकार समाज के हर वर्ग के जीवन में
खुशहाली लाने के लिए योजनाएं बनाकर काम कर रही है। मोदी सरकार सबका
साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। जबकि विपक्षी दल कुछ का साथ-कुछ
का विकास की नीति पर काम करते है। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रूपये के
घोटालों के आरोप में जमानत पर रिहा होने वाले लोग मोदी जी पर सवाल उठा रहे
है, और उनके सहयोगी सपा सरकार के खिलाफ कैग की रिपोर्ट में 97 हजार करोड़ के
घोटालों की बात सामने आयी है।
उन्होंने कहा कि जनता ने 2014
में ईमानदारी को जिताने और बेईमानी को हराने का काम किया था। एक बार फिर से
जनता 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में
एक जुट होकर भाजपा के साथ खड़ी है। मौर्य ने कहा कि कोई भी एक जाति
अकेले सत्ता परिवर्तन नहीं कर सकती जब सब मिलते है तब सत्ता बदलती है, 2014
के चुनाव में समाज के हर जाति वर्ग के लोगों ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी
को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया आज एक बार फिर से देश को तमाम
कुचक्रों से बचाने और भारत को विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में
स्थापित करने के लिए जनता पूरी ईमानदारी से प्रधानमंत्री के साथ
खड़ी है। मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों
अहवाहन किया कि वे एक जुट होकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री
बनाने के लिए 2019 के चुनाव में उ0प्र0 से 73 से भी अधिक सीटों पर भाजपा को
विजयी बनाने के लिए कार्य करें।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद
मौर्य ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस पिछड़े वर्गो
की पहचान को नकार देती है, पिछड़ो की दुहाई देने वाली सपा भी आपके अस्तित्व
को नकार देती है और बसपा की लोकतंत्र की नीलामी पर आपको खरिज कर देती है
तो ऐसी परिस्थिति में भाजपा को धन्यवाद देना चाहिए जिसमें पिछड़ों का सम्मान
बढ़ा है। बाबा साहब कहते थे कि संविधान सही अर्थो में तब ही लागू होगा जब
लोकतंत्र के सर्वोच्च पदों पर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति उस पर
आसीन होगा और बाबा साहब के कथन को भाजपा सही अर्थो में क्रियान्वित करने का
काम कर रही है।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को कैबिनेट मंत्री दारा
सिंह चैहान, धरम सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, अध्यक्ष समाज
कल्याण निर्माण निगम बीएल वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं
सांसद राजेश वर्मा, पिछडा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन बाबू राम निषाद,
हरगोविन्द कुशवाहा, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सत्यपाल सैनी ने भी संबोधित
किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।