रिपोर्ट--मोबीन मन्सुरी
कन्नौज की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा कई कदम उठाने के निर्देश दिया गया है। इसके बाद तिर्वा पुलिस ने एक साथ कई बिंदुओं पर काम करना शुरू किया. तिर्वा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों व सड़कों पुलिस ने बिना परमिट वाले ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू किया.
साथ ही चौक-चौराहों के पास बने अवैध ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड को हटाया गया. इसके अलावा शहर के सभी जाम वाले बिंदुओं पर पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी. नतीजा यह हुआ की चंद दिनों में चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सामान्य हो गया. इससे सड़क पर वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी राहत मिली ।इसलिए अब नहीं लग रहा जाम

बिना
परमिट के ऑटो व ई- रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई हुई, जिससे सड़क पर वाहनों का
लोड कम हुआ है।चौक-चौराहों पर ऑटो को रुकने नहीं दिया जाता। अब पुलिस
गांधी चौक के आसपास किसी तरह का वाहन नहीं लगने देती। पीक आवर में जाम
रहने वाले मैन रोड के किनारे अब पुलिस किसी वाहन को रुकने नहीं देती है.
जैसे ही वाहन खड़े होते हैं,
पुलिस उन्हें तुरंत हटा देती है. यहां अब जाम
की समस्या पैदा नहीं होती है. गांधी चौक के पास
ऑटो चालक बीच सड़क पर
यात्रियों को बैठाते और उतारते थे. लेकिन यह इन दोनों स्थानों पर पुलिस की
सक्रियता से अब जाम नहीं लग रहा है. ठठिया रोड पर यहां तैनात पुलिस किसी
ऑटो या दूसरे तरह के वाहनों को यात्रियों को बैठाने और उतारने की इजाजत
नहीं दे रही है. इस वजह से अब इस चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो
रही अब यहाँ ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य है और पुलिस सक्रिय नजर आ रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।