जिला संवाददाता तहकीकात न्यूज़
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के
निर्देशन में पुलिस कार्यालय सभागार, गौरीगंज में जनपद अमेठी के व्यापारी
बंधुओं की मीटिंग अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता एवं यातायात
प्रभारी की मौजूदगी में की गयी, जिसमे जनपद अमेठी के व्यापारी संघ के
अध्यक्ष सहित जनपद के व्यापारी बन्धु उपस्थित हुए | मीटिंग में व्यापारियो
को उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया एवं व्यापारियों से
वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया उनकी समस्याओं के निराकरण क्रम
में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों से
उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी की गयी
व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को
मीटिंग के सम्बन्ध में सूचना नहीं हो पाती है यातायात उप निरीक्षक को बताया
गया कि मीटिंग की सूचना सभी पदाधिकारियों को समय से पूर्व करें तथा जिन
पदाधिकारियों का मोबाईल नम्बर व्हाट्स अप ग्रुप से नहीं जुड़ा है उनको जोड़ना
सुनिश्चित करें |
2. जब भी व्यापार मंडल के
पदाधिकारी किसी कार्य से थाने पर जाएँ तो उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए
तथा उनकी छोटी-मोटी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए
तथा स्थानीय व्यापारियों को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आते-जाते समय
वाहन चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा व्यापारी
बंधुओं से अनुरोध किया गया कि अपने वाहन का कागजात अपने पास रखें तथा
व्यापारी बंधु वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करें |
3.
मीटिंग में यह भी तय हुआ कि माह अक्टूबर-नवम्बर में विभिन्न त्यौहार पड़
रहे है जिसके कारण कस्बो/बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहेगी | भीड़ को दृष्टिगत
रखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण व्यापारी बंधुओं से अनुरोध करेंगे
कि व्यापारी बंधु अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों पर रखे सामानों को तय सीमा के
अंदर रखें | व्यापारी बंधु उक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे |
4.
जनपद के विभिन्न बाजारों/संवेदनशील स्थानों पर व्यापारी बंधुओं से
सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया गया जिसमे उनके द्वारा सहमति व्यक्त
की गयी |
5. व्यापारी बंधु को यह भी बताया गया कि
उनके पास ज्यादा मात्रा में कैश होने पर कैश डिपोजिट की दशा में स्थानीय
थाने को अवगत कराएँ तथा थाना प्रभारी इस कार्य हेतु एक आरक्षी की ड्यूटी
लगायें |
6. व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया गया कि
अपनी सुरक्षा के दृष्टिगत अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय
आगे-पीछे रखें |
7. व्यापारी बंधु को यह भी बताया
गया कि यदि उनके किसी पदाधिकारी को थाने पर बैठा लिया जाता है तो वे
उच्चाधिकारियो के संज्ञान में अवश्य लाये तथा महीने में एक बार थाने पर
व्यापारियों की मीटिंग अवश्य की जाये |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।