लखनऊ - कजरी तीज पर्व पर भव्य श्रृंगार आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 13 September 2018

लखनऊ - कजरी तीज पर्व पर भव्य श्रृंगार आयोजन





सवांददाता महेन्द्र  मिश्रा  (लखनऊ)

साल में तीन बार तीज मनाई जाती है. पहली हरतालिका तीज, दूसरी हरियाली तीज और तीसरी कजरी तीज होती है. भादो मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली तीज कजरी तीज होती है. इसे कुछ राज्यों में कजली तीज या बूढ़ी तीज या सातूड़ी तीज भी कहा जाता है. इस साल कजरी तीज 12 सितम्बर 2018 को मनाई गयी . इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजन करती हैं. कुछ राज्यों जैसे कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश आदि में इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है.!


कजरी  तीज के महापावन पर्व  पर श्री फतेहश्वर महादेव  राम मंदिर  का भव्य  श्रृंगार  एंव  मेले का आयोजन किया  गया प्रत्येक  वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा  फतेहश्वर  महादेव  के भव्य  श्रृंगार  एंव  झांकी  का आयोजन लखनऊ में किया गया 
मनोज मिश्रा, राज कुमार पांडेय, विजय मिश्रा, सुभाष चन्द्र अग्रवाल ,राजेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल ,कार्यक्रम में उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।