भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 September 2018

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला



लखनऊ डेस्क- तहकीकात 

 भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मौत को भी केजरीवाल हिन्दु-मुस्लिम के तौर पर देखते है। उनकी यह दृष्टि सोचनीय व निन्दनीय है। मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए इतनी छोटी सोच केजरीवाल का मानसिक स्तर तय करती है।

डा0 मिश्र ने कहा कि जातिवाद, सम्प्रदायवाद व क्षेत्रवाद केजरीवाल की संकीर्ण सोच व राजनीति है। मृतक किस जाति व धर्म का है, यह नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित-पीड़ित है वो चाहे जिस धर्म व जाति का हो, उसके साथ सम्वेदना रहती है। केजरीवाल पीड़ित की जाति और धर्म के आधार पर राजनीति और निर्णय करते है।

डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ के तिवारी परिवार के साथ खड़ी है। सरकार और पार्टी की पूरी सम्वेदना परिवार के साथ है। प्रदेश और देश के राजनीतिक दलों को इस मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोपितों पर सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। केजरीवाल व अन्य राजनीतिकों को हर विषय पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।