लखनऊ -महेंद्र मिश्रा
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा लखनऊ में
बहुराष्ट्रीय कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के विरोध में
आज उ0प्र0 कांग्रेस द्वारा जीपीओ पार्क हजरतगंज में कांग्रेस विधान
परिषद दल के नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च
किया गया।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि कैंडिल मार्च में मांग की गयी
कि स्व0 विवेक तिवारी के हत्यारे पुलिसकर्मी को सख्त से सख्त सजा दी जाय,
घटना की सी.बी.आई. जांच कराई जाय, पीड़ित परिजनों को अविलम्ब एक करोड़ रूपये
मुआवजा दिया जाय तथा उनके परिवार में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी
जाय और जब तक स्व0 विवेक तिवारी के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता
कैंडिल की यह रोशनी लखनऊवासियों के दिलों में स्व0 तिवारी के न्याय हेतु
टिमटिमाती रहेगी।
इस
मौके पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा दिये गये बयान कि अपराधी को गोली
मारी जाती है,की कड़ी निन्दा की गयी और डीजीपी और एसएसपी द्वारा दिये गये
विरोधाभासी बयान की भी कड़ी निन्दा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस
प्रकार खाकी वर्दी शर्मसार कर रही है उसकी जितनी निन्दा की जाय,कम है।
कैंडिल
मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, प्रदेश कांग्रेस
के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी एवं द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, शिव पाण्डेय, अशोक सिंह, जीशान हैदर, अंशू अवस्थी, प्रदीप सिंह, श्रीमती मंजू दीक्षित,अनीस अंसारी, अमरनाथ
अग्रवाल, सम्पूर्णानन्द मिश्र, रमेश मिश्रा, आर0पी0 सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, गौरव
चैधरी, तरूण पटेल, डा0 अनूप पटेल,नसीम खान, श्रीमती शीला
मिश्रा, श्रीमती सुनीता रावत, प्रदीप कनौजिया, यशवन्त सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, मनोज तिवारी, सुश्री वंदना सिंह आदि सैंकड़ों
कांग्रेसजन शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।