जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़
केरल में आयी तबाही से कई जिंदगियां दफन हो गयी तो न जाने कितने घर से लोग अपनो से दूर हो गए। जिसके बाद कई संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बीते दिनों केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियाँ भेजी और उनके स्वस्थ होने की कामना की गई इसी कड़ी में आज केरल में आई तबाही को लेकर ओम पुरवा स्थित अंतर्ज्ञान विद्या मंदिर के स्कूली बच्चो ने हाथों में गुल्लक लेकर बाजारों में टोली बनाकर घूमते हुए दुकानों में जा कर सहयोग मांगी जहां दुकानदार भी केरल की मदद के लिए आगे आते हुए देखे गए।
टोलियां बनाकर मदद के लिए पहुंचे बच्चे
केरल में आई आपदा के शिकार न जाने कितने परिवार हो गए जिसको लेकर आज ओम पुरवा के अंतर्ज्ञान विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने सहयोग की मांगकर केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोर टू डोर और नवीन मार्केट और कई अन्य बाजारों में टोलियां बनाकर भीख मांगते हुए कलेकशन एकत्र किया।
इससहयोग की मकसद था कि जितना भी अपनी इच्छानुसार जो भी मदद कर दें यह सभी पैसा एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा जो कि केरल बाढ़ पीड़ित मदद के लिए भेजा जाएगा। बच्चो की इस टोलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शिक्षक आरडी वर्मा ने बताया कि केरल में इतनी बड़ी आपदा आयी है जिसमें न जाने कितने घर बेघर हो गए हैं आज स्कूल के बच्चों ने केरल में आई आपदा को लेकर बाजारों और घरों में जाकर कलेक्शन के लिए भीख मांगी है जो भी धन एकत्रित किया जाएगा उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज दिया जायेगा। छात्रा ईशा वर्मा ने बताया कि आज हम सभी ने दुकानों और घरों जाकर कलेक्शन किया है जो भी कलेक्शन होगा वह केरल में आई आपदा के लिए एकत्रित किया जा रहा है।
इस दौरान वार्ड 29 ओमपुरवा पार्षद शरद मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन कुमारी,
बच्चो में ईशा, उत्कर्ष,अंजली, अमन,ऋषभ,आकाश,खुशी,कीर्ती, आदित्य समेत तमाम बच्चे मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।