डीजीपी के खुलासे के बाद भी नही चेती कानपुर पुलिस-सिद्धि विनायक मंदिर में नही है सुरक्षा के कोई इंताज !
जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़ कानपुर
कानपुर। आतंकियों का ठिकाना बन चुके कानपुर को एक बार फिर
एटीएस के सक्रिय कदम से बचा लिया गया लेकिन इस खुलासे के बाद भी शहर की
पुलिस अभी भी अपने पुराने ढर्रे पर चल रही है शहर में कोई आतंकी पकड़ा जाए
या फिर किसी तरह की कोई भी गम्भीर वारदात हो तो पुलिस का रवैया वही ढाक के
तीन पात रहता है एटीएस द्वारा चकेरी क्षेत्र से आतंकी के गिरफ्तार किए जाने
और गणेश महोत्सव के दौरान गम्भीर घटना को किये जाने का खुलासा करने के बाद
भी शहर की पुलिस ने न तो गणेश पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की है और न ही
आतंकियों के टारगेट में आये घण्टाघर के सिद्धिविनायक मंदिर में ही सुरक्षा
की व्यवस्था की है।
प्रशासन केवल आश्वशन ही दे रहा
बीते
गुरूवार को एटीएस की टीम द्वारा चकेरी क्षेत्र के अहिरवां चकेरी मोड़ पर
स्थित एक मकान से आतंकी की गिरफ्तारी की थी और बड़ा खुलासा करते हुए बताया
था कि इस आतंकी की नज़र घण्टाघर स्थित सिद्धि विनायक मन्दिर और शहर के कई
गणेश पंडालों पर थी एटीएस के मुताबिक शहर में धार्मिक कार्यक्रमो में
आतंकियों द्वारा किसी तरह का कोई भी हमला किये जाने की साजिश थी जिसको
बेनकाब कर दिया गया है और आतंकी के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गयी
है।
इतना सब कुछ होने के बाद भी शहर की पुकीस के
कानों में जूं तक नहीं रेंगी आतंकी के पास से मंदिर का वीडियो व फोटो मिलने
के बाद भी पुलिस प्रशासन ने मंदिरों की सुरक्षा नही बढ़ाई न ही उस मंदिर
की सुरक्षा की ओर कोई भी ध्यान नही दिया है सिद्धिविनायक मंदिर में चल रहे
गणेश महोत्सव के आयोजन समिति प्रमुख दिनेश गुप्ता ने बताया कि मंदिर में
आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने न तो मन्दिर के
आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की है और न ही मेटल डिटेक्टर के साथ ही अन्य
किसी तरह की कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नही की है हमारी तरफ से मन्दिर के
अंदर बाहर सीसीटीवी लगाए है इस मन्दिर में रोजाना ही हज़ारो भक्त दूर दूर से
बप्पा के दर्शन को आते है और बाबा से अपनी मन्नते मनवाते है आयोजक दिनेश
गुप्ता ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से भी इस संदर्भ में बात की है लेकिन
अभी सिर्फ आश्वशन ही मिला है केवल दो सिपाही और दो महिला ही सिपाही तैनात
है वही कल पुलिस के लोग आतंकी की फ़ोटो ले कर आये थे पूछा भी इसे कही देखा
तो हमने कहा कि नही इस व्यक्ति को नही देखा है।
विघ्नहर्ता है पालन हार
वैसे भी हम लोग गजानन भगवान के भक्त है वह विघ्नहर्ता है इसलिए हम भक्तों को किसी भी तरह का कोई भी आतंकी हमला डिगा नही सकता।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।