कानपुर-भारत की जीत पर कुलदीप यादव के पड़ोसियों ने मनाया जश किया जमकर आतिशबाजी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 September 2018

कानपुर-भारत की जीत पर कुलदीप यादव के पड़ोसियों ने मनाया जश किया जमकर आतिशबाजी




जिला संवाददाता -रवि 

टीम इंडिया के एशिया कप जीतने के बाद कानपुर में होली और दिवाली एक साथ मनाई गई जहां टीम की जीत की खुशी में पूरा देश डूबा हुआ है वही शहरवासियों ने भी इस खुशी के अवसर पर जमकर जश्न मनाया।
एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता। फाइनल मैच के दौरान लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव ने जीत लिया दिल जहाँ पहले गेंदबाज़ी में अपने जौहर दिखाए और फिर आखिरी ओवर्स में बैटिंग में भी हाथ आज़माये और बना दिया टीम इंडिया को एशिया कप का चेम्पियन


टीम इंडिया की जीत पर शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी जहां खेल प्रेमियों ने आज होली और दीवाली दोनों मनाई। जाजमऊ स्थित कुलदीप यादव के घर के पास रहने वाले लोगों ने तिरंगा लहराकर गुलाल उड़ाकर जमकर आतिशबाजी की और जमकर जश्न मनाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।