रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद -थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में नींव खोदते समय गिर गई। इसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।
फर्रुखाबाद -थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में नींव खोदते समय गिर गई। इसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।
गांव
निवासी वेदपाल (35) पुत्र भारत सिंह मजदूरी करता है। आज सुबह वेदपाल गांव
के ही जितेंद्र कुमार का मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था। इसके पास में
ही जितेंद्र का कच्चा मकान है। नींव खोदते समय कच्चा मकान भरभराकर गिर
पड़ा, जिसके मलबे में वेदपाल दब गया। घटना को देखकर गांव के लोग मौके पर
दौड़ पड़े। आनन फानन में वेदपाल को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया।
यहां पर डॉ. मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना
पर वेदपाल की पत्नी मीरादेवी और परिवार के अन्य लोग आ गए। वेदपाल की एक
बेटी मोनिका है। उसने बताया कि वेदपाल ही घर का भरण पोषण करता था। फिलहाल
इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।