रुधौली-आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 September 2018

रुधौली-आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
रिपोर्ट-राज आर्या 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पर आयोजित प्रशिक्षण दिवस में मिजिल्स (खसरा) एवं उससे मिलते-जुलते रूबैला जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के लिए आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।
 
प्रशिक्षण के दौरान जिले से आई प्रशिक्षण टीम के आलोक राय ने आशाओं एवं आंगनवाड़ियों को बताते हुए कहा कि मिजल्स यानी खसरा और रूबैला दोनों ही बीमारियों के लक्षण समान है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को अक्सर बुखार एवं शरीर पर छोटे-छोटे दाने दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है, जिसके लिए आप सभी को अपने-अपने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय,  मस्जिद एवं मदरसों पर जाकर वहां के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी देनी होगी एवं साथ ही उनके संस्थाओं में आने वाले बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित करना होगा।प्रशिक्षण के दौरन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, अलोक कुमार राव (DMC), पिंटू वर्मा (BMC), आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।