जिला संवाददाता-पुनीत मिश्रा तहकीकात न्यूज़
नगर पंचायत शमशाबाद जो कभी नबाबो का शहर बोला जाता था उस नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता विजय गुप्ता ने दंगल का आयोजन किया जिसमें आस पास के जिलो के पहलवानो ने अपने अपने दमखम के पैतरे दिखाए।
कासगंज और मैनपुरी के पहलवानो की कुश्ती तो आधा-आधा घण्टे तक चली एक भी हार मानने को तैयार नही दिखाई दे रहा था।हर कुश्ती पर देखने वाले लोग हजारो रुपयो का इनाम लगा रहे थे।
कासगंज के पहलवान को हराने वाले पहलवान को 21 हजार का इनाम लगाया गया था।दंगल को देखने के लिए नगर क्षेत्र के लोगो के साथ आस पास दर्जनों गांव के लोग देखने के लिए पहुंचे थे।
वही पुलिस का भी सुरक्षा का इंतजाम सख्त था।दंगल की शुरुआत विजय गुप्ता ने फीता काटकर की।पहली कुश्ती लड़ने वाले पहलवानो के हाथ मिलवाकर शुरुआत कराई।वही पूर्व चेयरमैन ने अपनी तरफ 50 हजार रुपये का सहयोग किया है।जिससे किसी भी हारे हुए पहलवान को मायूस न होना पड़े।
आखिर दंगल में पैतरे वाजी दिखाने वाले पहलवान ज्यादातर गिहार समाज के अधिक दिखाई देते है क्योंकि जब वह कुश्ती लड़ते हैं तो दूसरी तरफ अपने ही साथी को अपने साथ कुश्ती लड़ने के लिए मैदान में उतारते हैं।जिससे कोई बाहर का पहलवान जीत की रकम न ले जा सके लेकिन कभी-कभी दाव उल्टा पड़ जाता है जिस कारण उनको हार का मुंह देखना पड़ता है।
कौन-कौन से जनपदों के पहलवानो ने किया प्रतिभाग
इस दंगल में कासगंज,एटा,मैंनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज,बदायू,हरदोई,शाहजहांपुर,



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।