जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़
मंगलवार को डीएवी कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का
आयोजन किया गया जिसमें कालेज के एमए फाइनल आर्ट्स के 15 छात्र छात्राओं ने
हिस्सा लिया इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई हुई दो दो
पेंटिंग प्रदर्शनी में लगाई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं प्रदर्शनी
में कुल 30 चित्रों को प्रदर्शित किया गया जिसमें एक्रेलिक रंगों का प्रयोग
किया गया प्रदर्शनी के दौरान क्रिएटिव चित्र कम्पोजीशन, नारी आकृतियों के
परिधान को दर्शाया गया है जो भारतीय परिधानों और संस्कृति को दर्शाता है।
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक इरफान सोलंकी ने किया।
एक्रिलिक रंगों और क्रिएटिव कला द्वारा सजाये गए चित्र
डीएवी
कॉलेज के एम ए फाइनल आर्ट्स के 15 छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी
में भाग लिया और अपने अपने कला के माध्यम से चित्रो को प्रदर्शित कर एक
प्रदर्शनी लगाई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों द्वारा लगाई
हुई प्रदर्शनी को एक मंच तक पहुंचाना।डॉक्टर ह्रदय गुप्ता ने बताया कि यह
प्रदर्शनी एमए फाइनल आर्ट्स के 15 स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई है खास तौर
देश की जुड़ी हुई धरोहरों और प्राकृतिक चीज़ों का वर्णन प्रदर्शनी में किया
गया है इस कला प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स की कला को मंच तक
लाना जिससे विद्यार्थी कला की दिशा में आगे बढ़ सकें।
छात्रा
शालिनी और अर्पिता ने बताया कि हम लोगों ने क्रिएटिव पेंटिंग्स बनाई है
जिसमें नारी की सुंदरता को दर्शाया है आज के इस मॉडर्न परिवेश में नारी की
सुंदरता कहीं छिप सी गयी है इस पेंटिंग में भारतीय संस्कृति के रुप में
दर्शया है वहीं एक साइलेंट पिक बनाई है जिसमें दर्शाया गया है कभी कभी चुप
रहना ठीक रहता है। इस दौरान आदेश, दिव्या,खुशी,नमित, निधि,प्रतिमा,शैलेश
समेत तमाम स्टूडेंट्स मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।