तहकीकात न्यूज़ ब्यूरो -महेंद्र मिश्रा
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अनु0जाति विभाग की प्रदेश चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नितिन राउत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद एवं अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी मौजूद रहे। बैठक का शुभारम्भ बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अनु0जाति विभाग की प्रदेश चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नितिन राउत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद एवं अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी मौजूद रहे। बैठक का शुभारम्भ बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
मुख्य
अतिथि के रूप नितिन राउत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय
संविधान के निर्माता, हमारे पितामह, हमारे भाग्यदाता बोधिसत्व बाबा साहब का
अभिवादन करते हैं और आप सभी पदाधिकारियों को मुझे स्नेह देने व स्वागत
अभिनन्दन के लिए धन्यवाद देते हैं। आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर
समन्वय बनाकर इस समाज को न्याय दिलाने व आगे ले जाने के लिए तैयार हो
जायें। उन्होने कहा कि पूरे देश में अकेले राहुल गांधी आपकी ताकत
बनकर खड़े हैं और आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। दलितों के हितों के लिए कांग्रेस ने
हमेशा लड़ाई लड़ी। 17-18 साल पं0 नेहरू प्रधानमंत्री रहे तब भी आरएसएस कहती
रही संविधान मंजूर नहीं, तिरंगा मंजूर नहीं है लेकिन नेहरू जी ने जमीन से
जुड़कर काम किया। यूपीए की सरकार ने शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, भूमि
अधिग्रहण कानून, मिड डे मील, मनरेगा संविधान के अनुसार ही दिया है।
उन्होने कहा कि आप सभी को आज बहुत संभलकर आगे बढ़ना है स्वाभिमान और अन्याय
के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। आपको वोटों का बंटवारा करके अच्छे दिन नहीं मिलने
वाले हैं। आज दलित समाज शिक्षा और रोजगार से वंचित हेा रहा है। आरक्षण के
नाम पर मजाक हो रहा है। उन्होने कहा कि दिल्ली में पांच सफाईकर्मियों की
मृत्यु हो जाने पर सबसे पहले राहुल ने आवाज उठायी। एस.सी./एस.टी. कानून
में संशोधन के लिए सबसे पहले राहुल ने आवाज उठायी। बीजेपी की दलितों के
प्रति दोहरी मानसिकता उजागर हुई है। उन्होने कहा कि हमारा विभाग प्रदेश
स्तरीय दलित सम्मान समारोह का आयेाजन करेगा। हर काम करने वाले दलित को
सम्मानित किया जायेगा। मंडलवार देश बचाओ-संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन
किया जायेगा। इसके अन्त में एक बड़ी रैली आयोजित की जायेगी जिसमें कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया जायेगा।
प्रदेश
कांग्रेस अनु0जाति विभाग की वाइस चेयरमैन एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती
सिद्धिश्री ने बताया कि बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है कि डरो मत, आगे बढ़ो। अपनी शक्ति को पहचानो। आप सभी को
संगठित होकर संघर्ष करना है और अपने अधिकार को शब्दों से नहीं संघर्ष से
प्राप्त करना है। इसीलिए वह ताकत आप सभी को देने के लिए महाराष्ट्र से नितिन राउत को आपके पास भेजा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।