जुलाई से दो प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान अगले महीने से करने की तैयारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 September 2018

जुलाई से दो प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान अगले महीने से करने की तैयारी

Image result for rupya

मीडिया डेस्क

प्रदेश के 18 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को जुलाई से दो प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान अगले महीने से करने की तैयारी है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों अपने कर्मियों का जुलाई से महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा दिया था। इससे केंद्रीय कर्मियों का डीए बढ़कर अब नौ प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाता है, लेकिन प्रदेश सरकार अभी इस पर निर्णय नहीं कर पाई है।

सूत्रों ने बताया कि शासन ने अब सितंबर के वेतन के साथ अक्तूबर में डीए का नकद भुगतान करने के प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जुलाई व अगस्त का बढ़ा डीए जीपीएफ में डाला जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।