जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
कानपुर। पूरे देश की धड़कने आज थमने जा रही है क्योंकि
चैम्पियन्स ट्राफी के बाद आज दुबई में एशिया कप के दौरान इस हाईवोल्टेज मैच
में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक दूसरे के सामने होंगे। भारत और
पाकिस्तान के मैच का फैंस को कुछ इस तरह का इंतज़ार रहता है
जहां
आज इसी कड़ी में कानपुर में काजीखेड़ा पंडाल में टीम इंडिया की जीत के लिए
बप्पा के भक्तों ने बप्पा की आरती की और टीम इंडिया की जीत के लिए अर्जी
लगाई।
काजीखेड़ा गणेश पंडाल
के श्री गजानन महोत्सव सेवा समिति के द्वारा आज टीम इंडिया और चिर
प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर पंडाल समिति के भक्तों
ने गणेश जी के सामने क्रिकेट की पूरी किट पहनकर बप्पा की आरती की। हाथों
में बल्ला ,तिरंगा, स्टंप और हेलमेट लगाए साथ ही अपने अपने स्टार्स
क्रिकेटर्स की फ़ोटो लेकर बप्पा की आरती की और टीम इंडिया की जीत की दुआ
मांगी।
आयोजक लालूपाल ने बताया कि पिछले चैम्पियन्स
ट्राफी में मिली हार को हम भुला नही सके है अब तक आज फिर से एक बार टीम
इंडिया और पाकिस्तान जब आमने सामने है हम सभी ने इसको लेकर गणेश जी की आरती
की है और टीम इंडिया की जबरदस्त तरह से जीत के लिए प्रार्थना की है साथ ही
शहर के ही चाइनामैन कुलदीप यादव के लिए उन्होंने कहा कि वे शहर के स्टार
है और हमे पूरी उम्मीद है कि वह आज बहुत सारे विकेट लेंगे वहीँ सोनू वर्मा
ने कहा कि टीम इंडिया आज पाकिस्तान को बुरी तरीके से हराएगी। इस अवसर पर
निखिल सिंह,हिमांशु, बब्बी, आज़ाद ,नितिन,मोनू समेत तमाम भक्तों ने बप्पा के
सामने आरती कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।