रवि तहकीकात न्यूज़ कानपुर
पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर देश भर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भारत बन्द का आवाहन किया था। जिसका शहर में कोई खासा असर बाजार में नहीं दिखाई दिया। वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी हाथों में झंडे लेकर शहर के बाजारों में घूम घूम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल के साथ राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही लगातार मूल्यवृद्धि को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किये गए भारत बन्द के आह्वाहन का असर कानपुर की बाजारों में कुछ ही जगह पर दिखाई दिया। जगह जगह कांग्रेसी और अन्य पार्टी के कार्यकर्ता बाजारों को बंद करते हुए दिखाई दे रहे थे। कांग्रेसियो ने जुलूस निकालकर इस बन्दी के सफल बनाने के लिए लोगों से आवाहन करते हुए दिखाई दिए। वही बाजार को बंद कराने के लिए कुछ जगहों पर पुलिस से कांग्रेसियो की झड़प भी हो गई जिसके चलते पुलिस ने कांग्रेसियो के ऊपर बल प्रयोग किया। वही एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियो को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। भारत बंद के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद राजाराम पल अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ में बाजार बंदी करा रहे थे इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओ को समझाया की जबरन आप बाजार नहीं बंद करायेगे जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ता भीड़ गए और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और दर्जनों कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार हर मुकाम पर फेल साबित हुई है आम जनता इस सरकार की कारगुज़ारियों से त्रस्त है नोटबन्दी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई नोट की कीमतों में गिरावट के चलते आज विश्व के सामने भारत को नीचा देखना पड़ रहा है इसके बावजूद केंद्र सरकार सिर्फ अपनी ही पीठ ठोंक कर हर मुकाम पर अपनी जीत होने का डंका बजाने में जुटी हुई है पेट्रोलियम की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के चलते आम आदमी परेशान है खाद्य पदार्थो में जबरदस्त तेजी आने से गृहणियों के समक्ष संकट उतपन्न हो गया है अब हर तरफ त्राहीमाम मचा हुआ है उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों में सरकार की नीतियों और रीतियों के खिलाफ एकजुट होकर यह आंदोलन किया है इससे केंद्र सरकार की असफलताएं उजागर होती हैं


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।