पुलिस गोली से मरने वाले विवेक तिवारी के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 September 2018

पुलिस गोली से मरने वाले विवेक तिवारी के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा


मीडिया डेस्क 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस गोली से मरने वाले विवेक तिवारी के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है। इसके बाद परिवारीजन शव के अंतिम संस्कार को लिए तैयार हो गए। उल्लेखनीय है कि कार सवार विवेक को रात लखनऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी न रोकने पर गोली मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। विवेक के परिवार वाले सीबीआइ जांच, नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। उनकी दो मांगें पूरी हो गईं तीसरी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जरूरत पड़ने पर सीबीआइ जांच का भी आश्वासन दिया है।

परिवारीजन ने न्यू हैदराबाद स्थित आकाश गंगा टॉवर के बाहर शव रखकर आरोपित सिपाहियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की। जब उन्हें अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर में नहीं हैं, तब उन्होंने पत्र लिखकर घटना की सीबीआइ जांच व एक करोड़ के मुआवजे की मांग की। परिवारीजन मांगें पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए थे और लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस-सपा नेताओं ने भी प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।