लखनऊ-बीस दिन के अन्दर उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का पुर्नगठन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 October 2018

लखनऊ-बीस दिन के अन्दर उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का पुर्नगठन


लखनऊ डेस्क -सत्य प्रकाश चौधरी 
 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी उ0प्र0 अनिल सैनी ने आज प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक में ऐलान किया कि बीस दिन के अन्दर उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का पुर्नगठन कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश भर के पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर और सक्रिय करके संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होने आये हुए सभी प्रतिनिधियों से तीव्र गति से संगठन को पुर्नगठित करने में सहयोग करने का आवाहन किया और कहा कि उ0प्र0 में जिस प्रकार पिछड़े वर्ग को वोट बैंक के रूप में गैर कांग्रेसी दल इस्तेमाल कर रहे हैं इसके लिए मजबूती के साथ आगे आकर पिछड़ों केा उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी में जोड़ने की आवश्यकता हैं    
 
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ही प्रदेश भर की जिला/शहर/ब्लाक कमेटियों में पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि आजप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने बैठक में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों को इसके लिए आश्वस्त किया है।   
 
बैठक में पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव, श्रीमती ऊषा मौर्या, महामंत्रीचौधरी सत्यवीर सिंह, लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चैधरी, हीरालाल विश्वकर्मा, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी,  छोटेलाल चैरसिया,जयकरन वर्मा, रामनाथ निषाद, श्रीमती सुनीता निषाद,आशीष गुप्ता,पूर्णमासी,  रामकिशुन पटेल, श्रीमती ममता मौर्या, प्रीतम सिंह लोधी, डा0 राजीव लोधी, राजेन्द्र लोधी, मूलचन्द चौहान ,एस0डी0 विश्वकर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि/कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करेत हुए लोकशक्ति अभियान के प्रदेश अध्यक्ष सुग्गन कुशवाहा जनपद कुशीनगर एवं अखिलेश यादव जनपद गाजीपुर ने अपने साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं संगठन प्रभारी  सतीश अजमानी पूर्व विधायक के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।