लखनऊ - चीफ रिपोटर up चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 25 अक्टूबर से चलाये जा रहे सरदार पटेल किसान
सम्मान सप्ताह का समापन आज लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती
पर किसानों को सम्मान पत्र से सम्मानित करके किया गया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने जी0पी0ओ0 स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्वा
सुमन अर्पित किये।
प्रदेश मुख्यालय में किसान सम्मान सप्ताह के
समापन के अवसर पर एक गोष्ठी का अयोजन हुआ जिसमें सरदार पटेल के व्यक्तित्व
एवं कृतित्व पर विभिनन वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद
अहमद ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन किसानों और राष्ट्र की सेवा में
समर्पित करते हुये अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
राष्ट्र के प्रति अपने
दायित्वों के निर्वहन में उन्हें लौहपुरूष व बारडोली किसान सत्याग्रह ने
उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया गयाा। वह अपने जीवन में वास्तविक
रूप से लौहपुरूष साबित हुये क्योंकि राष्ट्रहित में जो भी संकल्प वह कर
लेते थे उससे पीछे नहीं हटते थे।
किसानों के प्रति उनकी सोच के कारवां को
किसान मसीहा चै0 चरण सिंह ने आगे बढाया और राष्ट्रीय लोकदल उसी से ऊर्जा
प्राप्त करता है। विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन
सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेष
प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन
जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत ने किया।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।