केशव प्रसाद मौर्य के घर शोक व्यक्त करने गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 October 2018

केशव प्रसाद मौर्य के घर शोक व्यक्त करने गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय





तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज सिराथु-कौशाम्बी स्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास पर जाकर उनके पिता स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। डा0 पाण्डेय ने मौर्य व उनके परिजनों को दुःख के इन क्षणों में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। 





प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अलोक अवस्थी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक नवीन श्रीवास्वत, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा सहित पार्टी संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गो के गणमान्य लोगों ने भी आज श्री मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।