स्टेच्यू आॅफ यूनिटि के निर्माण से देश में हर्ष और उल्लास - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 31 October 2018

स्टेच्यू आॅफ यूनिटि के निर्माण से देश में हर्ष और उल्लास - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ - तहकीकात न्यूज़ डेस्क


लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित करने के लिए आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में रन फाॅर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की एकता का सूत्रधार बताते हुए कहा कि पटेल जी की हस्तक्षेप से ही भारत का एकीकरण हो सका।



डा. पाण्डेय ने गुजरात के नर्मदा नदी तट पर सरदार पटेल की सबसे ऊॅची प्रतिमा स्टैच्चू आॅफ यूनिटि की स्थापना और लोकार्पण की पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण राष्ट्र की सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज वाराणसी में रन फाॅर यूनिटि के कार्यक्रम में हिस्सा लिया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज व डा. दिनेश शर्मा ने वाराणसी,राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने अलीगढ़ में रन फाॅर यूनिटि के कार्यक्रम में सहभागिता की।

जबकि पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व प्रदेश के मंत्रियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर रन फाॅर यूनिटि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की एकता और अखण्डता के लिए दौड़ लगायी।



प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अन्तर्गत वाराणसी की अजगरा विधानसभा में रन फाॅर यूनिटि की अगुवाई करते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आज भारत का सम्मान दुनिया में और बढ़ा है, क्योंकि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आॅफ यूनिटि का सरदार सरोवर बांध पर अनावरण हुआ। आज पूरा देश उल्लास से भरा है। 
 
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सहारनपुर के सहारनपुर देहात, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद के सिरसागंज, बीएल वर्मा बदायूं के सहसवान, सुधीर हलवासिया रायबरेली के ऊँचाहार, पदमसेन चैधरी बहराइच के मटेरा, दयाशंकर सिंह बलिया के बांसडीह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक अम्बेडकर नगर के कटहरी, विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्य नगर, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सहारनपुर शहर, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल कानपुर कैण्ट, अन्जुला महौर मैनपुरी के किशनी, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, शंकर गिरी प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, संतोष सिंह आजमगढ के मेहनगर, कामेश्वर सिंह मऊ, त्रयम्बक त्रिपाठी देवरिया के भाटापार रानी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी अम्बेडकर नगर के जलालपुर में रन फाॅर यूनिटि में सम्मलित होंगे। इसके साथ ही सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।