रिपोर्ट --मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में 132 केवीए के पावर हाउस में अचानक आग लगने से दो 10-10
केवीए के ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। धूॅ-धूॅ कर आग की लपटों में जलकर
खाक हुए ट्रांसफार्मरों से लगभग 70 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर
बिजली विभाग के अधिकारी सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे।
कन्नौज शहर के मकरन्दनगर स्थित पावर हाउस में एक तार टूटकर गिर जाने से
लगी आग से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते इस आग ने दो 10-10 केवीए के
ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद पूरे इलाके में इन
ट्रांसफार्मरों की आग की लपटों का धूंआ छा गया और शहर में इसका असर दिखाई
देने लगा। पूरे शहर की बिजली गुल हो गयी तो वहीं इसी ट्रांसफार्मर से
ग्रामीण क्षेत्रों की जो सप्लाई थी वह भी ठप्प हो गयी है।
बताया जाता है कि
इन दोनों ट्रांसफार्मरों के जल जाने से लगभग 70 लाख का नुकसान है जिससे
विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने की कड़ी मशक्कत करते रहे।
मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की
लेकिन आग अपना विकरालरूप ले चुकी थी जिसकी बजह से फायरब्रिगेड को भी कड़ी
मशक्कत उठानी पड़ी। जब तक आग बुझी तब तक दोनों ही ट्रांसफार्मर खाक हो चुके
थे। जिसके बाद शहर और ग्रामीण इलाके की बिजली पर संकट छाया हुआ है बताया
जाता है कि कई घंटो तक बिजली गुल रहने और 24 घंटे से पहले फाल्ट सही ना
होने की बात सामने आ रही है यदि जल्द काम हो गया तो बिजली आने की संम्भावना
है।
मंगल को बानर ने लगाई आग, जला पावर हाउस
कन्नौज में
मंगलवार को एक बन्दर की बजह से पावर हाउस में रखे दो 10-10 केवीए के
ट्रांसफार्मरों में आग लग गयी ।इन ट्रांसफार्मरों से शहर और गांव दोनों को
ही बिजली सप्लाई की जा रही थी बताया जाता है कि किसी बानर ने जम्पर के तार
को तोड़ दिया जो सीधा इन ट्रांसफामरों पर गिरा जिससे आग भड़क गयी और देखते ही
देखते पावर हाउस में रखे दोनों ही ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।