लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी
टीम
इंडिया की नज़रें आज दूसरे वनडे मुकाबले पर हैं. गुवाहाटी में खेले गए पांच
मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली की टीम ने वेस्टइंडीज
से मिले 323 रन के लक्ष्य को छोटा साबित कर दिया था. भारत ने रोहित शर्मा
(नाबाद 152) और कोहली (140) के शतकों की मदद से 47 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य
हासिल कर लिया था.
इस बार भी टीम इंडिया से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे की आज सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाई जा सके.
पहले वनडे मैच में हेटमायर के शतक के बावजूद वेस्टइंडीज टीम को 8 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए थे, जवाब में विराट कोहली और रोहित शर्मा के जबर्दस्त शतक की बदौलत भारतीय टीम ने लक्ष्य 7.5 ओवर शेष रहते केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।