जरुरत पडी तो 25 अक्टूबर को सूबे के मुख्यमंत्री से करूंगा भेंट - चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 16 October 2018

जरुरत पडी तो 25 अक्टूबर को सूबे के मुख्यमंत्री से करूंगा भेंट - चन्द्रमणि पाण्डेय

सांसद बस्ती से मिलकर पीडित संविदाकर्मी को एक सप्ताह में न्याय दिलाने की मांग करते हुए रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने कहा कि यह कैसा रामराज्य जहां एक पीडित संविदा कर्मी का परिवार चार माह से न्याय पाने हेतु दर दर भटक रहा है पीडित को आज तक न ही विभागीय सहयोग मिला न ही जनप्रतिनिधियों ने अपना फर्ज निभाया योगी राज में संविदा कर्मी को खेत के पैसों से ईलाज कराना पड रहा है 


दूसरों के घरों में रोशनी फैलाने वाले रामनयन के अपनी ही जिन्दगी में अंधेरा छाया हुआ है मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को बखूबी है किन्तु सब संवेदन शून्य हो गये हैं यदि एक सप्ताह में पीडित को ईलाज व जीवन यापन हेतु 50लाख रूपया अहेतुक सहायता,पीडित की पत्नी को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी व दोषियों को सजा दिलाते हुए न्याय नहीं मिला तो वो पीडित को लेकर आगामी 25अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मिलेंगें जरूरत पडी तो हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटायेंगें किन्तु पीडित को न्याय दिलाकर ही रहेंगें 

ग्यात हो कि बीते 22मई को विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर बदलते समय रामनयन बुरी तरह झुलस गया जिसके चलते ईलाज में पीडित को न केवल दोनों हाथ गंवाना पडा अपितु समस्त जमापूंजी समाप्त हो गया है पीडित परिवार के सामने आगे का ईलाज व भोजन का संकट खडा हो गया है जिसको लेकर विगत बीस दिनों से रालोद नेता भी प्रसासनिक व विभागीय अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग कर रहे हैं

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।