रिपोर्ट गोण्डा - रमेश यादव
2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर 301 गौरा विधानसभा मे समाजवादी पार्टी का बूथ स्थारीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न। सम्मेलन में कार्यकर्ता के अलावा गौरा वाशियों का भी जमकर लगा भीड़। सम्मेलन मे मंच का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद ने की। सम्मेलन की शुरवात पूर्व 301गौरा विधायक राम प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को महफ़ूंज खान का माल्यार्पण करके किया। सम्मेलन मे आए हुये युवा सपा नेता अमर यादव ने कहा की समाजवाद का अर्थ है की सभी को एक समान रखना , अमर यादव ने बताया की लोग पहले गर्व से कहते थे की हम उत्तर प्रदेश मे रहते हैं
लेकिन अब उन्ही लोगो को उत्तर मे रहते हुये डर लगता है। लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष विजय यादव ने अपने शब्दो के माध्यम से लोगो को बताया की हम सभी कार्यकर्ताओ को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के नीतियो को जनता के बीच पहुंचाना होगा जिससे की जनता जागरूक हो। वहीं 301 गौरा नौजवानो के दिलो पर राज करने वाले युवा समाजवादी नेता डिम्पल भैया ने कहा की 2014 की गलती 2019 में नही करेंगे, बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा की इस सरकार को कुछ करना नहीं आता आता है तो बस लोगो को जातिवादी के नाम पर लड़ाना तथा सरकार किसी के बाप की बपन्सी नहीं है कल हमारा था तो आज तुम्हारा है ,
और यदि आज तुम्हारा है तो कल फिर हमारा होगा। इन्होने कहा की सभी कार्यकर्ता छोटे छोटे नुक्कड़ों पर लोगो को समाजवाद के बारे मे बताएं तथा जोड़ें। इसी बीच मे बकवा दरगाह के वर्तमान ग्राम प्रधान विवादित भाषाढ़ देते हुये बोले की जिस तरह भगवान राम हनुमान तथा भविषाढ़ के नहीं हुये उसी तरह उत्तर प्रदेश की सरकार भी बाबाओकी सरकार है तो भी उत्तर प्रदेश वासियो की नही होगी तथा उन्होने जनता से कहा की आप सभी से निवेदन है की इस बार राम प्रताप सिंह को ही जिताएँ।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने पार्टी को मजबूत करने वाले सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जे के योजनाओ के बारे मे चर्चा करते हुये कहा की आजादी के सबसे ज्यादा तरर्की ओंदा जिला ने अखिलेश के ही कार्यकाल मे किया है। सम्मेलन मे आई हुई महनौन विधानसभा की पूर्व विधायक नन्दिता शुक्ला ने कहा की आप कार्यकर्ता के ऊर्जा को देखकर ही हमारे हौसले बुलंद होते हैं।
आखिरी मे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महफूज खान ने कहा की सभी बूथ कार्यकर्ता पता कर लें की उनके बूथ से जिन लोगो की उम्र 18 वर्ष की हो गई हो और यदि उनका नाम वोटर लिस्ट मे नही है तो उसे जुड़वाने का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा कर लें
मंच का संचालन सपा के जिला सचिव रूस अहमद ने जोरदार ढंग से किया
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे अयोध्या प्रसाद शुक्ला ने किया

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।