कानपुर देहात -सीओ बहुत मांग रहे है' ,ये कहते हुए ले लिये 35 हज़ार का घूस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 October 2018

कानपुर देहात -सीओ बहुत मांग रहे है' ,ये कहते हुए ले लिये 35 हज़ार का घूस



रिपोर्टर -अरविन्द शर्मा
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को खत्म करने के चाहे कितने भी बड़े बड़े दावे कर रहे हो पर इन दावों को हकीकत से कोई लेना देना नही है भ्रस्टाचार को खत्म करने की दुहाई देकर सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी की पुलिस धड़ल्ले से रिश्वत लेते हुए नज़र आ रहे है 

मामला कानपुर देहात के थाना गजनेर का है जहाँ तैनात सब इंस्पेक्टर प्रेम नारायण तिवारी 35 हज़ार की घूस लेते कैमरे में नज़र आ रहे है एसआई ने ये रिश्वत धारा 498,323 में वांछित पांच में से 3 आरोपियो के नाम निकालने को लेकर ली गई 

यही नही 35 हज़ार की घूस लेने वाले सब इंस्पेक्टर अपने अधिकारियो को रिश्वत देने की बात कहते हुए कहा कि 'यहां साला सीओ बहुत मांग रहा है' मतलब साफ है इस गोरखधंधे में सिर्फ एस,आई ही नही सर्किल ऑफिसर तक शामिल है।
 
राधेश्याम विश्वकर्मा(पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात)
 
 
ने कहा है की या वीडियो कब की है इस मामले की जांच करई जायेगी राधेश्याम विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक ने कहा की इंस्पेक्टर प्रेम नारायण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।