लखनऊ -सत्य प्रकाश चौधरी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की अध्यक्षता में सिख समाज की बैठक हुई
जिसमें लगभग 22 जिलों से सिख समाज के पदाधिकरी तथा सरकार में नामित सदस्य
भी इस बैठक में उपस्थित रहे। सिख समाज के लगभग दो सौ लोग उपस्थित थे। यह
जानकारी भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सहमीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह
राजू ने दी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने
सिख समाज को आवाह्न करते हुए अगले वर्ष श्री गुरूनानक देव जी महराज का
550वें प्रकाश उत्सव को प्रदेश सरकार भव्य रूप से मनाएगी जिसकी शुरूवात इस
प्रकाश पर्व से ही कर दी जाएगी।9 बंसल ने कहा कि गुरूनानक जी के
प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम के तहत इस माह लखनऊ में पूरे प्रदेश से
भारतीय जनता पार्टी से जुडे सिख कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ जनों को लेकर लगभग
2000 लोगो का सम्मेलन आयाजित किया जाएगा।
जिसके लिए उन्होंने सभी
कार्यकर्ताओं को उसकी तैयारी और तिथि सुनिश्चित करने की बात करते हुए बताया
कि उक्त सम्मेलन में मुख्यमंत्री सहित संगठन के प्रमुख जनों की
भागेदारी रहेगी। राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भी
बैठक को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक गुरूविन्दर सिंह छाबड़ा विक्की
सदस्य पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश ने बैठक का संचालन किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।