ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
चकेरी के परदेवनपुरवा इलाके में देर रात कुत्ते की लड़ाई में दोनो पक्षो
में जमकर मारपीट हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडों के
साथ एक दूसरे से जा भिड़े और दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया जिनमे दोनों
तरफ से लगभग 7 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक परदेवनपुर क्षेत्र
निवासी डब्बू जयसवाल के पालतू कुत्ते और आवारा कुत्तों के बीच लड़ाई हो गयी
इस बीच वहां से लोग डर के मारे निकल नही पा रहे थे कि न जाने कब यह कुत्ते
खूंखार हो जाये इसी बीच बाइक सवार इलाके के ही सुमित और राजा ने कुत्तो को
हटाने का प्रयास किया जिसके बाद डब्बू जयसवाल ने उन दोनो से अभद्रता कर दी
और दोनों तरफ से कहासुनी और झड़प शुरू हो गयी बात इतनी बिगड़ गयी कि एक दूसरे
से मारपीट करने लगे इसी दौरान पास के ही पान विक्रेता कमलेश भी बीच बचाव
करने पहुंच गए।
वही मारपीट की सूचना पर इलाके के ही दोनों पक्षो के दर्जनों
लोग लाठी डंडों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों ओर से जमकर पथराव व
कोल्ड्रिंक की बोतल और लाठी डंडे एक दूसरे पर जमकर चलाये बताया जा रहा है
कि दोनो पक्षो की तरफ से करीब 7 लोग जख्मी हो गए जिसके बाद राहगीरों ने
इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को उपचार
के लिए अस्पताल भिजवाया।
चकेरी प्रभारी अजय सेठ ने
बताया कि कुत्तो की लड़ाई में दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गये है जिनमे कुछ लोग
घायल हुए है उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और दोनों पक्षो के
खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।