जिला संवाददाता -विशाल मिश्रा
उन्नाव। महात्मा गांधी की 150वीं
वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने पूर्व
सांसद अन्नू टण्डन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव, के नेतृत्व
में प्रातः 8 बजे कलक्टरगंज फाटक से लाल बहादुर शास्त्री पार्क हरदोईपुल
तक प्रभात फेरी निकाली। शास्त्री पार्क में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने
पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को मार्ल्यापण कर अपने श्रृद्धा
सुमन अर्पित किये
इसके पूर्व अन्नू टण्डन ने गांधी चबूतरा पर तथा पन्ना लाल
पार्क जाकर गांधी जी को मार्ल्यापण कर उनको याद किया।प्रभात फेरी की
शुरुआत पर अन्नू टण्डन ने सभी कांग्रेसजनों को शपथ दिलाई कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर शपथ लेते
है, कि हम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बापू के बताए हुये सत्य, अहिंसा
एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुये राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सहिष्णुता
और सौहार्द को बनाये रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के
सिद्धान्त पर अडिग रहते हुये भारत को स्वावलम्बी एवं प्रगतिशील बनाने की
दिशा में सतत् प्रयासरत रहेंगे।
प्रभात फेरी में सभी कांग्रेसजन लाइन
लगाकर रघुपति राघव राजाराम का भजन गाते हुये कतारबद्ध तरीके से चल रहे
थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने महात्मा गांधी व
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुये कहा कि आज हम इन
दोनों विभूतियों के जन्म दिन पर हमें यह चिंतन अवश्य करना चाहिये कि गांधी
जी और शास़्त्री जी की सांच एक थी, विचारधारा भी एक थी और दोनों ने देश को
आजाद कराने को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। हम
लोगों को यह सबक लेना होगा कि बगैर हिंसा के शांति का दामन थामकर भी हम
अपने देश के लिये आज भी बहुत कुछ कर देश को नई बुलन्दियों पर ले जा सके।
श्रीमती
टण्डन ने कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों
को देश की मुख्य धारा में जोड़कर किसानों को मजबूत करने का जो काम किया था
देश सदियों तक इसे भुला नहीं पायेगा।प्रदेश महासचिव वीर प्रताप
सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के
पद चिन्हों पर ही चलकर देश को और नई ऊचाँइयों पर ले जाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश संगठन मंत्री व उन्नाव जनपद प्रभारी अशोक धानविक उपस्थित रहे।
इस
अवसर पर जनपद प्रभारी, अशोक धानविक, जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नायण यादव, शहर
अध्यक्ष अमित शुक्ला, इंजी अंकित परिहार, कमल तिवारी, कृपा शंकर बाजपेई,
गंगा बक्श सिंह, बृजपाल यादव, गया प्रसाद रावत, बाबूलाल रावत, बी0डी0
कठेरिया, कन्हई कुरील, अवधेश सिंह, पुत्ती सिंह, लाला सिंह, ओम प्रकाश
रावत, दूधनाथ वर्मा, सै0 इरफान, विजय त्रिपाठी, जय सिंह, मन मोहन, संजय
निगम, शम्भू शुक्ला, अवधेश मिश्रा, डा0 अनवर खुर्शीद, राम किशोर पाल, राजीव
रतन राजवंशी, अरुण कुशवाहा, निखलेश सिंह, मो0 अबरार, एस0 करन, अरुणेन्द्र
यादव, विश्वास निगम, धुत्तन सिंह, कय्यूम खां, अंकित साहू, अनूप महेरोत्रा,
श्यामा सिंह, विवेक शुक्ल, विमलेश सिंह, आफताब आलम, मो0 यूनुस, पप्पू
तिवारी, अरसद जमील, भोले खां, अमन सिंह, सुधीर सिंह, निर्मल, सुनील विमल,
अगमदेव समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।