नौजवानों में समाजवादी विचारधारा के प्रति लगाव बढ़ रहा है-अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 6 October 2018

नौजवानों में समाजवादी विचारधारा के प्रति लगाव बढ़ रहा है-अखिलेश यादव

खनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश  


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उदय प्रकाश यादव के विजयी होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा अन्य कई कालेजों में भी समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने कहा नौजवानों में समाजवादी विचारधारा के प्रति लगाव बढ़ रहा है। विद्यार्थी परिषद के लोग जहां जीत नहीं पाते हैं, वहां छात्रसंघों के चुनाव ही स्थगित करवा देता हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव के बाद हुई आगजनी के लिए भाजपा-विद्यार्थी परिषद जिम्मेदार है। सŸाा में बैठे लोगों के पैरों के नीचे से जमींन खिसक रही है। सत्ताधारी दल अलोकतांत्रिक काम कर रहा है। छात्रसंघ लोकतंत्र में नेतृत्व की नर्सरी हैं। समाजवादी छात्रसभा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्षशील है।
      
अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत डेढ़ वर्ष से भाजपा सरकार में छात्रहितों की अनदेखी की गई है। अगर कोई छात्र नौजवान अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन स्तर पर समाधान के लिए निवेदन करते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ दमनात्मक व्यवहार किया जाता है। उन्हें संगीन मुकदमों में फंसाकर जेल तक की यातनाएं दी जाती हैं। लखनऊ की जेल में अभी भी कई छात्रनेता आम बंदी की तरह रखे गए हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।