ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर ---कानपुर में एक दंपत्ति ने अनोखे
अंदाज में मनाई अपनी
शादी की सिल्वर जुबली ,समारोह के दौरान परिवार के बीस सदस्यों ने एक साथ
लिया देहदान का संकल्प वही वही ,प्रदेश के कैबिनट मंत्री सतीश महाना ने भी
लिया देहदान का
संकल्प ,कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानो से उपहार की जगह कराया देहदान
संकल्प अपनी
शादी की सिल्वर जुबली मनाने वाले जोड़ो की खुसियो के वैसे तो आपने एक से
बढकर एक समारोह देखे होंगे लेकिन कानपुर में आज एक पति पत्नी ने एक ऐसे
अनोखे ढंग से अपनी शादी की सिल्वर जुबली मनाई जिसे देखकर हर व्यक्ति उनकी
सराहना करने लगा।
इस पत्नी ने अपने परिवार के बीस लोगो के साथ शादी
की सिल्वर जुबली पर अपनी देहदान का एक साथ संकल्प लिया। देश और समाज को
समर्पित उनके इस कदम से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना इतने
प्रभावित हुए की इनके साथ उन्होंने भी अपनी देहदान का संकल्प कर डाला।
शहर
के जेके कालोनी में रहने वाले मनोज सेंगर की शादी 1993 में माधुरी सेंगर
से हुई थी शादी के पश्चात मनोज सेंगर अपनी पत्नी साथ मिलकर एक संस्था बनाई
जिसका नाम युग दधीचि रक्खा और समाज की सेवा करने के लिए एक जंग शुरू किया।
दोनों ने मिलकर संस्था के माध्यम से लोगो को जागरूक किया की मृत्यु के
पश्चात लोग अपना शरीर व अंग दान करे.क्योकि मृत्य के पश्चात शरीर के कुछ
अंग काम करते है जिससे आपके शरीर के वो अंग अब किसी दूसरे के जीवन में रंग
भर सकेंगे। जिसके बाद से लगातार दोनों मिलकर समाज सामने एक मिशाल भी पेश
की है
शहर के जेके कालोनी में रहने वाले मनोज सेंगर ने बताया की कीउनकी पचीसवी
शादी के वर्ष गाठ पर उन्होंने अपने यहां एक कार्यक्रम आयोजन किया जिसमे
उन्होंने आये हुए अतिथियों से उपहार के रूप में देहदान का संकल्प कराया।
उनका कहना है कीएक व्यक्ति के अंगदान से सात व्यक्ति का जीवन बचाया सकता है
हमने मेडिकल कालेज में एक सौ 99व्यक्तियों का देहदान कराया है मृत्यु
पश्चात।वही अभी तक हम लोगो ने तीन हजार लोगो को देहदान की शपथ शहर दिला
चुके है। आज हमारे यहां आये लगभग सौ अतिथियों अंगदान की शपथ ली जिनके साथ
प्रदेश के मंत्री सतीश महाना भी अंगदान की शपथ ली है।
माधुरी
मनोज सेंगर की पत्नी ने बताया की शादी की पचीसवी वर्षगांठ पर हमने अपने
रिस्तेदारो को आमंत्रित किया था। और सबसे यह कह दिया की आप उपहार के तौर
पर अंग दान की शपथ ले।जिसके बाद हमारे यहां आये हुए अतिथियों ने अंगदान की
शपथ के साथ साथ उसका फार्म भी भरा है। उन्होंने बताया की हम लोग एक संस्था
युग दधीचि के नाम से संस्था चला रहे है। जिसमे हम लोगो को यह बताते है की
मृत्यु पश्चात हमारे शरीर के कई अंग काम करते है जिसे दूसरे को दिया जा
सकता है उसी के माध्यम से यह कार्यक्रम किया गया है।
मंत्री
सतीश महान ने बताया की युग दधीचि के सयोजक मनोज सेंगर की पचीसवी शादी की
वर्ष गाठ पर आये थे और उनकी प्रेरणा से हमने भी अंगदान की शपथ ली है यह
समाज लिए एक अच्छा कार्य है।इसमें जो भी औपचारिकता होनी है उसे कर देंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।