सरकारों का दोहरा चरित्र कर्मचारियों के सामने उजागर हो गया है-राजबब्बर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 October 2018

सरकारों का दोहरा चरित्र कर्मचारियों के सामने उजागर हो गया है-राजबब्बर

चीफ रिपोटर UP- चन्द्र मोहन तिवारी
 
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने आज जारी बयान में कहा है कि पेंशन नीति के विषय पर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से केन्द्र व राज्य कर्मचारियों के साथ है। भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकारें कर्मचारियेां के हितों एवं भविष्य को लेकर असंवेदनशील व कर्मचारी समस्या के प्रति राजनीति प्रेरित रही हैं।
  
 
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जब सांसद थे तो नई पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी पेंशन नीति की बहाली के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मांगों के समर्थन में तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। आज जब केन्द्र और राज्य दोनों जगह में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं तो उन्हीं के सामने राज्य कर्मचारियेां को प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है? क्या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ  अपने उस 21मई, 2013 के पत्र प्रेरणा कर्मचारी पीड़ा को भूल गये हैं या प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को कर्मचारी समर्थन में लिखा उनका पत्र स्वांग प्रदर्शन था? 
 
आज भारतीय जनता पार्टी एवं उनकी सरकारों का दोहरा चरित्र कर्मचारियों के सामने उजागर हो गया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने मांग की है कि राज्य कर्मचारियेां की समस्या का समाधान सरकार जल्द से जल्द करे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।