रिपोर्ट - राज आर्या
जहा
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वच्छता को लेकर तमाम कोशिशों के
बाद भी हालात बदलते नहीं दिख रहे हैं। जहा कोई भी क्रमचारी अधिकारी अपने
कार्यालय मे पान गुटखा खाकर नही आ सकते पकडे गये तो जुर्माना भी देना
पड़ेगा ।और कार्यालयो पर जगह जगह पर पोस्टर भी लगाए गए हैं कि पान गुटखा
खाकर थूकने पर 500 रुपया जुर्माना देना पड़ेगा ।
लेकिन नियम को ताक पर रखकर
लोग पान गुटखा खाने वाले इस बात को नफर अंदाज कर कार्यालयो मे पान गुटखा
खाकर आने मे कोई कोताही नहीं कर रहे हैं ।ऐसे ही खंड विकास कार्यालय रुधौली
में हर कमरो व खिडकी के कोने मे पान व गुटखा का पीच का भ्रमण लगा हुआ है ।
ब्लॉक में हर कोने कोने में पान गुटखा खाकर आना प्रतिबंध का पोस्टर लगाने
के बावजूद भी लोग नजरअंदाज करते हुए सीधे पोस्टर के नीचे ही थूकने में
कोई कोन कसर नहीं छोड़ रहा है ।
खंड विकास अधिकारी
रामरेखा सरोज ने बताया कि अगर कोई पान गुटखा खाकर व थूकते ब्लाक में पकड़ा
गया तो उस पर जुर्माना देना पड़ेगा । और इसको लेकर में सख्ती से पेश आ रहा
हूं


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।