ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता के साथ महेंद्र मिश्रा लखनऊ
जहां पूरे देश मे करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया वही कानपुर में भी महिलाओ ने बड़े हर्ष और उल्लाश के साथ इस पर्व को मनाया यहां पत्नियो ने करवा चौथ के अवसर पर अपने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और शाम को श्रंगार कर चाँद की पूजा कर अपने अपने पतियो की आरती उतार कर अपना व्रत खोला ।

करवा
चौथ का व्रत अखण्ड सुहाग देने वाला है व्रत पति पत्नी के बीच अपार प्रेम
त्याग और उत्सर्ग की चेतना लेकर आता है कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की
चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है मान्यता है कि माँ पार्वती की तपस्या
के बाद ही भगवान शिव प्राप्त हुए थे इसलिए माता पार्वती और भगवान शिवकी
पूजा करने से विवाहिता को अखण्ड सुहाग की प्राप्ति होती है
रूबी
ने बताया कि हमारी शादी के चार वर्ष हो गए हमे पूरे साल इस दिन का विशेष
इंतजार रहता है ,आज के दिन हम निर्जला व्रत रखते है और भगवान से अपने पति
की लंबी उम्र की कामना करते है रात में चंद्रमा की पूजा कर आरती उतारने के
बाद अपने पति की भी आरती उतरते है वही हमारे पति भी हमारे लिए हमेशा आज के
दिन व्रत रखते है
शिल्पी ने बताया कि इस बार हमारा पहला करवा चौथ का व्रत
है जब हमारी शादी नही हुई थी तब हमारे घर मे भाभी लोग व्रत रखती थी ।हमे
बहुत अच्छा लगता था आज हम श्रंगार कर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना
कर रहे है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।