तहकीकात न्यूज़ मिडिया डेस्क
अयोध्या राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई जनवरी 2019 तक टाल दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट की नई पीठ ने मामले की सुनवाई को अगले साल जनवरी तक के लिए
स्थगित कर दिया है। अब अगले वर्ष शीर्ष न्यायालय की नई पीठ इस मामले की
सुनवाई की। शीर्ष कोर्ट के समक्ष 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को
चुनौती देने वाली कई याचिकाएं लंबित हैं। हाई कोर्ट ने विवादित 2.77 एकड़
जमीन बराबर हिस्सों में तीनों पक्षकारों- भगवान रामलला, निर्मोही अखाड़ा और
सुन्नी वक्फ बोर्ड को बांटने का सुझाव दिया था।
बता दें कि सुबह से ही पूरे देश की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की तरफ टिकीं
हुई थीं। सोमवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद पर सुनवाई हुई,
लेकिन ये सुनवाई कुछ मिनट ही चल पाई और कोर्ट ने मामले की सुनवाई जनवरी,
2019 तक टाल दी।
सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने
कहा राम मंदिर जरूर बनेगा। कांग्रेस अभी तक इस मामले को लटकाने का काम
करती आई है। अब हिंदुओं के सब्र का बांध टूट रहा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।