लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव नेता ने आज समाजवादी
पार्टी के प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में समाजवादी विचारक, शिक्षा
शास्त्री आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती की पूर्व संध्या पर पार्टी
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया
समाजवादी पार्टी के
प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह
यादव ने कहा कि आप लोग पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। यादव
ने कहा कि पार्टी में हर स्तर पर महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है।
यादव ने कहा कि डॉक्टर लोहिया नर नारी में भेदभाव नहीं मानते थे।
यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले
पार्टी के गायकों की सराहना करते हुए कहा कि गायन भी एक कला है, इसके जरिए
समाजवादी पार्टी की नीतियो को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नरेन्द्र देव का योगदान समाजवादी
आन्दोलन में कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाजवादी पार्टी गरीबो, मजदूरों,
किसानों की पार्टी हैं और साम्प्रदायिक ताकतों से केवल समाजवादी पार्टी ही
लड़ सकती है।
इस मौके पर यादव ने प्रदेश के विभिन्न
जिलों और अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से उनकी बातें सुनी। लोहिया
सभागार में मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश
उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नारद राय, पूर्व
मंत्री चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (राज्यसभा सदस्य)
संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी
कार्यकर्ताओं एवं नेताओ की उपस्थिति रही।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।