कानपुर - बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ बाल्मीकि जी की मूर्ति का दूध और जल से अभिषेक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 October 2018

कानपुर - बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ बाल्मीकि जी की मूर्ति का दूध और जल से अभिषेक

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

 शहर में महाऋषि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर महाऋषि बाल्मीकि की मूर्ति का दूध और गंगा जल से स्नान करा पूजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के नेता अवनीश सलूजा ने बाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा की। 



मकरावतगंज इलाके नयापुरवा इंटरनेशनल स्कूल के पास शहर कांग्रेस कमेटी के दवारा बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर बाल्मीकि की  मूर्ति की साफ़ सफाई कर मूर्ति का दूध और गंगा जल  अभिषेक किया गया। इसके बाद उनकी पूजा की गई। इस दौरान दिल्ली से आये राहुल गाँधी  सलाहकार अवनीश सलूजा भी कार्यक्रम मौजूद रहे।

अवनीश सलूजा ने इस मौके पर बताया की भगवान् महाऋषि बाल्मीकि जी ने महान थे प्रत्येक व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्गो पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने सत्कारो और अपने विचारो से अपने को महान बनाया था वो आज भी अमर है।आज हम लोगो ने उनकी जयंती  संध्या पर मूर्ति का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया है उनका समाज और पूरे विश्व को यह  संदेश दिया है की आप अपने अच्छे कर्मो से आदमी बड़ा होता है और आगे बढ़ता है।  

मुकेश बाल्मीकि ने  बताया की महाऋषि बाल्मीकि  बहुत विद्वान थे उन्होंने रामचरित मानस लिखा था।  उनका पालन पोषण भील जाती में हुआ था। उनकी जयंती पूर्व संध्या पर उनका हम लोगो ने अभिषेक कर उनकी  पूजा की है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।