कानपुर-पार्षद जी का यह झंडागीत हमेशा अमर रहेगा- राष्ट्रपति - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 6 October 2018

कानपुर-पार्षद जी का यह झंडागीत हमेशा अमर रहेगा- राष्ट्रपति


ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

कानपुर- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सीएसए के कार्यक्रम के बाद वे पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की जन्मस्थली नर्वल पहुंचे जहां उन्होंने श्यामलाल गुप्ता जी की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया।



पार्षद जी ने अपने शब्दों से आज़ादी की अलख जलाई


वहीं राष्ट्रपति ने नर्वल के ग्रामीणों को मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि पदमश्री श्यामलाल गुप्ता पार्षद जी का वह झंडा गीत जिसे हम सभी सुनकर बड़े हुए है उनका वह झंडा गीत मुझे यहां तक खींच लाया। हम भी कानपुर देहात के डेरापुर गांव परोंख में पैदा हुए यही पढ़ाई की जब प्रभात फेरी होती थी तो अक्सर यह झंडा गीत होता था जो आज तक यह गीत हम सबकी जुबान पर मौजूद है।




और ईश्वर हर व्यक्ति को कोई न कोई गुण जरूर देताहै और बस गुण को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद और गणेश शंकर जी सभी क्रांतिकारी थे प्रतिभा छुपती नही और आज के बच्चों में यह प्रतिभा दिखती है। पार्षद जी ने अपने शब्दों से आजादी की अलख जगाई। ईस देश की पहचान गंगा से है और उसे निर्मल बनाने की जिम्मेदारी कानपुर वासियो की भी है। जब तक तिरंगा रहेगा तब पार्षद श्याम लाल जी रहेंगे और यह गीत अमर रहेगा। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को महामहिम ने राष्ट्रपति भवन आने का न्योता भी दिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।