रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा
अपने
छोटे से रेडियो स्टेशन के माध्यम से समूचे जिले को छोटी बड़ी सारी जानकारी
उपलब्ध कराता है। अपनी ठेठ देहाती भाषा से सभी का मन मोह लेने वाले जिले के
बैरी दरियाव गांव में संचालित रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज़ में जर्मनी देश
की दो सदस्यीय टीम पहुंची।
महिला लौरा व पुरुष सेवेस्टियन दो विदेशियों की
टीम ने रेडियो स्टेशन के बारे में जानकारी जुटाई। करीब 4 वर्षों से सौर
ऊर्जा से संचालित पूरा रेडियो स्टेशन देख दोनों अचंभित हुए। उन्होंने
रेडियो स्टेशन के संचालन की पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद इन विदेशी
मेहमानों ने देहाती भाषा के प्रोग्राम की रिकार्डिंग भी की।
उन्होंने बताया
कि इन प्रोग्राम को वे जर्मनी में सुनाएंगे। साथ ही इन्हें अपने रिसर्च
प्रोजेक्ट में शामिल कर जर्मनी में लोगों के सामने पेश करेंगे। इस बीच
पहुंचे बच्चों के साथ लौरा और सेवेस्टियन ने सेल्फी ली। हालांकि इससे पूर्व
भी कनाडा और अमेरिका से विदेशी मेहमानों की टीम यहां आ चुकी हैं,
जिन्होंने रेडियो स्टेशन की जमकर तारीफ की थी।
कार्यक्रमों की ली जानकारी
बता
दें कि सौर ऊर्जा से संचालित रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज अपनी विविधता और
प्रस्तुति से विदेशी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जहां
जर्मनी के शोधार्थी रिचर्ड लारा व सेवेस्टियन पहुंचे। इस बीच रेडियो जॉकी
हरी पांडे ने उन्हें प्रसारित होने वाले कार्यक्रम प्रधानिन भौजी,
स्वामिनी, भोर भई और मुस्लिम समुदाय और स्कूली बच्चों के लिए पेश किए जाने
वाले विशेष कार्यक्रमों के बारे में बताया। हरी पांडेय ने बताया कि सौर
ऊर्जा की नींव श्रमिक भारतीय संस्था द्वारा रखी गयी थी। इसके बाद लारा और
सेवेस्टियन ने सभी कार्यक्रमों की एक-एक कॉपी ली।
6 वर्षों से बिना बिजली संचालित स्टेशन
इस
रेडियो स्टेशन की संचालिका राधा शुक्ला ने बताया कि 28 अगस्त 2012 से इस
रेडियो स्टेशन का प्रसारण शुरू हो गया था। शुरूआत में लोग जुड़ने से हिचके,
बात करने पर मूल विषय से ज्यादा लोग बिजली और पानी के मसले उठाते रहे। अब
रेडियो की मंशा लोग जान चुके हैं। सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।महिलाएं खुल
कर बात करती हैं। मौजूदा फ्रेक्युएन्सी के मुताबिक इसके कार्यक्रम करीब
किलोमीटर की दूरी के श्रोता सुन सकते हैं। इस दायरे में आने वाले सभी गांव
में इसका प्रसारण चल रहा है। हालांकि मेट्रो सिटीज की तरह इस देशी रेडियो
स्टेशन में संसाधन नहीं है लेकिन ये रेडियो स्टेशन किसी शहरी रेडियो एफएम
से कम भी नहीं है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।