लखनऊ -विराट चौधरी
आगामी दो सप्ताह के
अन्दर पूरे प्रदेश में उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की कमेटी तैयार कर
दी जायेगी और मंडल स्तर पर पिछड़े वर्ग के सम्मेलनों की घोषणा की जायेगी।
उन्होने कहा कि मोदी सरकार पिछड़ों की बात करके पिछड़े वर्ग को उनके हकों
वंचित करने का काम कर रही है। उक्त उद्गार आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय
में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर एवं
प्रभारी उ0प्र0 अनिल सैनी ने व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि प्रदेश भर
के पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर और सक्रिय करके संगठन
को मजबूत किया जायेगा। सैनी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछड़ा
वर्ग विभाग के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रदेश भर के कोने-कोने से आये पिछड़ा
वर्ग के प्रतिनिधि/कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि विगत 11 जून को दिल्ली में सम्पन्न हुए सम्मेलन में
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कहा था कि
पिछड़ा वर्ग के लोगों को टिकट वितरण में आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व
दिया जायेगा। उन्होने केन्द्र एवं प्रदेशों की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों
लेते हुए कहा कि पिछड़ों के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही कार्य किया
है।
प्रान्तीय
संयोजक राहुल सचान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में आयेगी तो
जातिगत जनगणना जारी करने का काम करेगी और पूरे प्रदेश में प्रत्येक ब्लाक
में पिछड़ा वर्ग का संगठन तैयार किया जायेगा और निजी क्षेत्र में पिछड़े वर्ग
को आरक्षण देने का काम किया जायेगा।
सम्मेलन
का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चै0 सत्यवीर सिंह ने किया तथा
धन्यवाद ज्ञापन लखनऊ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव चैधरी ने किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।