कानपुर ब्यूरो -रवि गुप्ता
कानपुर-
नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अपने 24 वे
अखिल भारतीय सम्मेलन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने दीप
प्रज्वलित कर किया वहीं इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संतोष
कुमार रूंगटा, अंध विधालय के प्रचार्य इंद्रजीत सिंह भी मौजुद रहे। वहीं
दृष्टिहीन बच्चो के लिए नए ऑडिटोरियम का भी उद्धघाटन किया गया।
दृष्टिहीन संघ द्वारा किये गए कार्य सराहनीय-सरकार हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार
अधिवेशन
में पूरे देश से आये दिव्यांगजनो को सम्बोधित करते हुए सांसद देवेन्द्र
सिंह भोले ने कहा कि दृष्टिहीन संघ द्वारा लगातार इस प्रकार के कार्य
सराहनीय है। दिव्यागजनों के हितों के लिए कई योजनाये चलाई जा रही है।
प्रधानमंत्री ने स्वयं दिव्यांग शब्द से सम्बोधन किया है।
उन्होने कहा कि
दृष्टिहीन बच्चो और युवाओं के लिए उनकी मदद के लिए हम सभी साथ हैं और भी
किसी प्रकार की मदद के लिए हमारी सरकार हमेशा तैयार है और तैयार रहेगी।
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रधानाचार्य इंद्रजीत ने कहा कि अंधविधालय
में रह रहे दृष्टिहीन बच्चों के लिए एक आडोटोरियम का निमार्ण कराया गया है,
जिसका आज शुभारंभ भी कर दिया गया। इस आड़ीटोरियम में बच्चो के लिए
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद आयोजित किये जायेगे।
हम
सदैव बच्चों के रहन सहन का स्तर, पढाई का स्तर ऊंचा करने का हर संभव
प्रयास करते है क्यों कि इन बच्चों को जीवन में आगे बढने के लिए एक सहारे
की आवश्यकता है और यदि हम अभी से इन्हे ऐसे सांचे में ढाले कि भविष्य में
इन्हे किसी के आधीन न रहना पडे तो यही हमारी सफलता होगी। अधिवेशन में कई
विषयों पर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त्त
किया।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।