पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे भाई रमेश वर्मा (71) के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है। श्री यादव ने कहा कि श्री रमेश वर्मा हमेशा समाजवादियों की मदद करने में आगे रहे हैं।
विदित हो कि श्री रमेश वर्मा का 16 अक्टूबर की रात 08:00 बजे लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में ब्रेन स्टोक के कारण निधन हो गया। श्री वर्मा बाराबंकी जिले के सिरौली, गौसपुर के निवासी थे।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में सर्वश्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, भगवती सिंह, विशम्भर प्रसाद निषाद (सांसद), बाल कुमार पटेल एवं मिथिलेश कुमार, नन्द किशोर यादव (पूर्व सांसद), राम दुलार राजभर (पूर्व मंत्री), विशम्भर यादव (पूर्व विधायक), आलमबदी विधायक और अरविन्द कुमार सिंह (सदस्य विधान परिषद), हवलदार यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।