कानपुर - सीएम के काफिले में मंत्री सतीश महाना की गाड़ी टकराई -हुए आग बबूला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 October 2018

कानपुर - सीएम के काफिले में मंत्री सतीश महाना की गाड़ी टकराई -हुए आग बबूला


ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता

प्रदेश के मंत्रियो की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों की जान हमेशा सासत में रहती है कि कब क्या हो जाये यह उन्हें भी नही पता होता है ।ऐसा ही सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के साथ देखने को मिला ।



जब मंत्री सतीश महाना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीएसए से लेकर लाजपत भवन जा रहे थे तभी काफिले में मौजूद सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी अचानक ही मंत्री जी की गाड़ी से लड़ गई।

गाड़ी की टक्कर लगते ही मंत्री सतीश महाना आग बबूला हो गए औऱ अपनी गाड़ी से उतर  कर टकराई गाड़ी के चालक पर बरस पड़े ।



औऱ कड़े तेवर दिखाते हुए चालक के ऊपर अपना गुस्सा उतार दिया ।हद तो तब हो गई जब चालक ने आकर अपने कृत्य की माफी मांगते हुए मंत्री जी के पैर छुवे ,लेकिन मंत्री सतीश महाना ने उसे बुरी तरह से फटकार लगाते हुए दुतकार दिया ।

इस घटना को लेकर सुरक्षा कर्मियों में नाराजगी दिखाई पड़ी। वहीं चालक अनिल कुमार का कहना है कि फ्लीट में गाड़ी को निकालने के चक्कर मे मंत्री जी की गाड़ी से हमारी गाड़ी की टक्कर हो गई ,जिसमे मंत्री जी की गाड़ी में खरोच आ गई जिसके चलते हमने उनसे माफी भी मांगी है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।