ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर -
दशहरा मेले के दौरान परेड रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले के दहन से
निकली चिंगारी से पंडाल में भीषण आग लग गयी जिसके बाद मेला देखने आए हज़ारो
लोगों में हड़कम्प मच गया और ग्राउंड छोड़कर इधर उधर भागने लगे। फिलहाल
मौके पर आलाधिकारी समेत दमकल वाहनों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
कैसे लगी आग
आपको
बता दें कि परेड की रामलीला काफी साल पुरानी है यहां दशहरे के मेले के
दौरान लाखो की भीड़ उमड़ती है हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा मेले का आयोजन
चल रहा था कि लोगों के मुताबिक परेड ग्राउंड में रावण के पुतले के दहन से
निकली चिंगारी पंडाल में जा गिरी और वह पंडाल छोटी आग से बड़ी आग में तब्दील
हो गयी बढ़ती आग को देख लोग दहशत में आ गए आनन फानन में इसकी सूचना मिलते
ही आलाधिकारी और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई आग पंडाल के पीछे से लगी थी
इसलिए फायर विभाग ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया इसमें
किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है लेकिन परेड ग्राउंड में दशहरे के
मेले के दिन हज़ारो की तादाद में लोग पहुंचते है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष
पहले भी परेड ग्राउंड में दशहरे के दिन रावण दहन के बाद उससे निकले पटाखे
दूर सड़को पर जा गिरे थे
जिसमें कुछ लोग जख्मी हुए थे ऐसे में रामलीला कमेटी
ने आग जैसी घटनाओं पर कावू पाने के लिए अब तक कोई सबक नही लिया। फिलहाल यह
तो गनीमत रही कि आग पंडाल के पीछे से लगी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। आग
पर काबू पा लिया गया है स्थिति सामान्य है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।