नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 October 2018

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

तहकीकात न्यूज़ डेस्क 


अमृतसर ट्रेन हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है? अपनों को खोने वाले सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और रेलवे अतिक्रमण को. वहीं पंजाब सरकार ने जांच के बाद जिम्मेदारी तय करने की बात कही है.



रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे के लिए लोग कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर भी सवाल उठा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि कौर हादसे के वक्त मौजूद थी. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिस आयोजन की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी उस कार्यक्रम में नवजोत कौर सिद्धू क्यों पहुंची?



नवजोत कौर ने इस आरोपों को खारिज किया है.उन्होंने कहा कि मैं कार्यक्रम के दौरान मौजूद नहीं थी. हादसे के तुरंत बाद वे अस्पताल पहुंची. जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना. वहीं अमृतसर ईस्ट से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अस्पताल जाकर पीड़ितों सी मुलाकात की.


कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 'कुदरत का कहर' करार दिया है. हादसे के बाद घायलों से मिलने पहुंचे सिद्धू ने कहा कि यह परमात्मा का प्रकोप है. कहीं न कहीं चूक हुई है. जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी. किसी ने जानबूझकर नहीं किया और ऐसा करने की किसी की मंशा भी नहीं थी. ये एक बड़ी लापरवाही है. आपको बता दें कि अमृतसर में शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।