तहकीकात न्यूज़ डेस्क
त्रिची से दुबई जा रहे एयर इंडिया के विमान की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग
करानी पड़ी है। विमान दीवार से टकरा गया था जिसकी वजह से लैंडिंग करानी
पड़ी। जानकारी के अनुसार किसी यात्री या क्रू सदस्य के हताहत होने की खबर
नहीं मिली है। फिलहाल विमान पार्किंग में है।
विमान में 136 यात्री सवार थे जब यह त्रिची हवाई अड्डे की एटीसी कंपाउंड की
दीवार से टकरा गया। इसी वजह से विमान को मुंबई मोड़ दिया गया था। विमान के
निचले हिस्से को क्षति पहुंची थी लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर जांच के बाद इसे
संचालन के लिए सही घोषित किया गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।