कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी- राजबब्बर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 October 2018

कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी- राजबब्बर

सीनियर रिपोर्टर -चन्द्र मोहन तिवारी 
 
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एआईएमआईएम पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सैंकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद सहित पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष एवं पार्षद दल की नेता श्रीमती ममता चैधरी, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट मौजूद रहे।  
 
 
 
 
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से एआईएमआईएम छोड़कर एआईएमआईएम पार्टी के लखनऊ के जिलाध्यक्ष रहे व लखनऊ पश्चिम से विगत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मोहम्मद तौहीद सिद्दीकी के नेतृत्व में स नाजिम अंसारी, मोनीश गाजी, शेखुल इस्लाम, नासिर खान, एजाज खान, अमीर अख्तर, मोहसिन इकबाल, इकबाल अशरफ एवं नसीम भाई खान आदि ने अपने साथियेां के साथ तथा बहुजन समाज पार्टी छोड़कर जनपद प्रतापगढ़ के शिवशंकर भुर्जी, लवकुश, विश्वनाथ गुप्ता, धर्मराज, लालती, शीला देवी,  छौगहिन, राहुल भुर्जी, दिलीप गौतम, ओम प्रकाश गुप्ता, मुन्नालाल, जनपद बरेली के प्रकाशचन्द्र भुर्जी, जनपद लखनऊ के कमलेश, गुड्डू गुप्ता, मनोहर गुप्ता, सीतापुर के पप्पू, नागेश्वर भुर्जी, मो0 इशरत अली, अमेठी के ओम प्रकाश भुर्जी, हीरालाल भुर्जी, अभिनन्दन कुमार गुप्ता, रायबरेली के बलराम, विपिन कुमार, वीरेन्द्र गुप्ता, अनिल पाण्डेय आदि सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण के उपरान्त बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने कहा कि आप जैसे मजबूत कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। देश और संविधान को बचाने के लिए आप सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर संघर्ष करना होगा, पार्टी में आप लोगों को पूरा सम्मान मिलेगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।