सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया - राष्ट्रीय लोकदल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 October 2018

सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया - राष्ट्रीय लोकदल

चीफ रिपोटर up चन्द्र मोहन तिवारी

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आज पूरे उ0प्र0 में सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया जिसमें सभी जनपदों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गयी वहीं राजधानी लखनऊ में भी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का प्रारम्भ किया।



इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे।सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ करते हुये रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण के अतिरिक्त देश के किसानों, नौजवानों को लामबंद करने का धरातल पर बड़ा काम किया उनकी किसानों के प्रति गहरी संवेदना थी। उनके द्वारा बारडोली के किसानों के अधिकारों के संघर्ष का राष्ट्रीय फलक पर विस्तार देश की स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। सरदार पटेल के कार्यो को स्व0 प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढाया। 
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर एवं मंजीत सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल,प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जायसवाल, प्रदेश महासचिव चै0 भूपाल सिंह,प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष शत्रोंहन लाल रावत, अष्विनी सिंह, सुमित सिंह, अभिषेक बाजपेई आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।