ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर-गुरुवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के शहर आने पर जाजमऊ में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान उनका स्वागत को लेकर उन्हें माला पहनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। साथ ही 10 मिनट रुकने के बाद डिप्टी सीएम शहर में होने वाले कार्यक्रमो की ओर बढ़ गए।
वहीं पत्रकारों से वार्ता पर रामगोपाल यादव के मोदी जी पर बयान पर बोलते हुए कहा कि आसमान के ऊपर थूकने वाले के ऊपर खुद ही थूक गिर जाता है ऐसे लोगो पर टिप्पणी नही करना चाहता। प्रधानमंत्री जी का कद बहुत ऊंचा है । मायावती के कांग्रेस गठबंधन तोड़ने के सवाल पर कहा की गठबंधन हुआ ही कब जो टूटेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।